तीनों प्रखंड के राष्ट्रीय जनता दल के पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष के साथ समीक्षा बैठक तथा विचार विमर्श किया ।

तीनों प्रखंड के राष्ट्रीय जनता दल के पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष
के साथ समीक्षा बैठक तथा विचार विमर्श किया ।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

आज राष्ट्रीय जनता दल द्वारा नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीन प्रखंड सबौर जगदीशपुर और नाथनगर प्रखंड के राष्ट्रीय जनता दल के पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष के साथ समीक्षा बैठक तथा विचार विमर्श किया गया,
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नाथनगर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर जेड हसन उपस्थित थे, और कार्यक्रम के अध्यक्षता राजद के वरिष्ठ नेता सौरव यादव ने की कार्यक्रम के शुरुआत नाथनगर के प्रत्याशी रहे जेड हसन को जिला राष्ट्रीय जनता दल बांका के जिला प्रभारी बनने के उपरांत फूल माला अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया, कार्यक्रम में जेड हसन ने कहा कि आगामी जो प्रदेश के द्वारा निर्देशित कार्यक्रम है जो 9 जून को प्रखंड स्तर पर और 17 जून को जिला स्तर पर एक दिवसीय धरना महंगाई बेरोजगारी भारतीय अपराध गिरता कानून व्यवस्था के खिलाफ किया जाना है इसमें बड़ी संख्या में आम आवाम राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त जनमानस की उपस्थिति हो और यह संदेश राज्य के सरकार को जाए की जनता से जो झूठे वादे किए गए उनके वोट खरीदे गए झूठ बोल कर जो उनको जो ठगा गया अब जनता जाग चुकी है हमारे नेता ने 6 महीने तक इंतजार किया और अब तेजस्वी यादव के आह्वान पर पूरे राज्य भर में हम लोग धरना प्रदर्शन संवैधानिक और लोकतांत्रिक ढंग से करेंगे, सौरभ यादव ने कहा कि पूरी मजबूती से पूरे जिले में राष्ट्रीय जनता दल की एक-एक कार्यकर्ता सभी प्रखंडों पर खास कर्णात नगर विधानसभा क्षेत्र में पढ़ने वाले प्रखंडों में मजबूती से आंदोलनकिया, जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर यादव ने कहा कि लगातार जिला राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर अपने कामों में तत्पर है और सभी प्रखंडों में पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं और वह अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में जाकर प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षक अपने प्रखंड अध्यक्ष के साथ मिलकर समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सुचारू रूप सेकरेंगे, कार्यक्रम में मुख्य रूप से रजत के चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष भोपाली यादव, सब और प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष सुमंत यादव, जिला प्रधान महासचिव विश्वजीतकुशवाहा, सोनाली सिंह मोहम्मद उस्मान मोहम्मद अयाज जिला उपाध्यक्ष रोहित यादव वारसी जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव दुर्गा यादव अरविंद यादव पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, मोहम्मद नवाज आलम, धनेश्वर मंडल, सुधीर यादव नसर आलम,समेत सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!