भागलपुर से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, 211 महाविद्यालयों को मिली मान्यता
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
एंकर – भागलपुर से बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर कई अहम घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गौराडीह प्रखंड के काशील खरबा गांव में नवस्थापित डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया। इसी मंच से उन्होंने पूरे बिहार के 211 महाविद्यालयों को मान्यता देने की प्रक्रिया का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने रोजगार, उद्योग और महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की आगामी योजनाओं की भी जानकारी दी। पेश है हमारी यह विशेष रिपोर्ट।
वीओ-1 :
भागलपुर के गौराडीह प्रखंड स्थित काशील खरबा गांव सोमवार को राज्य के शिक्षा विस्तार अभियान का केंद्र बना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यहां नवस्थापित डिग्री कॉलेज का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही स्थानीय युवाओं की वर्षों पुरानी उच्च शिक्षा की मांग को नई दिशा मिली। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने भागलपुर से ही रिमोट के माध्यम से बिहार के 211 महाविद्यालयों को मान्यता देने की प्रक्रिया का शुभारंभ कर राज्य में उच्च शिक्षा के विस्तार का बड़ा संदेश दिया।
बाइट : सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार।
वीओ-2 :
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर होने से रोकना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार नए उद्योगों की स्थापना की दिशा में तेजी से काम कर रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और पलायन पर प्रभावी रोक लगेगी।
बाइट : सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार।
वीओ-3 :
मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण को सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में बताते हुए कहा कि अब तक लगभग 1 करोड़ 81 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सरकारी सहायता राशि भेजी जा चुकी है। उन्होंने घोषणा की कि सरकार के 100 दिन पूरे होने पर 25 जुलाई को उन सभी पात्र महिलाओं के खातों में भी सहायता राशि हस्तांतरित की जाएगी, जो अब तक योजना के लाभ से वंचित रही हैं।
बाइट : सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार।
वीओ-4 :
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण सरकार के विकास एजेंडे के तीन प्रमुख आधार हैं। सरकार का लक्ष्य बिहार को आत्मनिर्भर, शिक्षित और रोजगार संपन्न राज्य के रूप में विकसित करना है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को भागलपुर सहित आसपास के जिलों के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
भागलपुर से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक साथ उच्च शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण संदेश दिए हैं। डिग्री कॉलेज के उद्घाटन और 211 महाविद्यालयों को मान्यता की शुरुआत को राज्य में शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। अब निगाहें सरकार की इन घोषणाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर रहेंगी।
