पुलिस अधीक्षक, नवगछिया द्वारा संध्या समय नवगछिया बाजार क्षेत्र का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।
संवाददाता शुभम कुमार नवगछिया बिहार
नवगछिया।आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक, नवगछिया द्वारा संध्या समय नवगछिया बाजार क्षेत्र का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान बाजार क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को बाजार में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारू रखने तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
