90 साल की उम्र में न्याय की गुहार! जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर बुजुर्ग के बेटे पर जानलेवा हमला, ICU में चल रहा इलाज
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार
भागलपुर नवगछिया: भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव से जमीन विवाद और कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है 90 वर्षीय घुटर साह ने पुलिस के वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर जमीन पर कब्जा करने, मारपीट करने और उनके बेटे गिरधारी साह पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है आवेदन में पीड़ित ने पूरे मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है आवेदन के अनुसार, घुटर साह का परिवार लंबे समय से रोजी-रोटी के सिलसिले में अहमदाबाद में रहता है आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर लक्ष्मण साह, अमित साह, सुमित साह समेत अन्य लोग उनकी जमीन पर मकान बनाने की कोशिश कर रहे थे इसकी जानकारी ग्रामीणों से मिलने के बाद घुटर साह के बेटे गिरधारी साह मौके पर पहुंचे और निर्माण का विरोध किया।आरोप है कि विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और कुछ लोगों ने लाठी, डंडा, तलवार, गड़ासा और अन्य धारदार हथियारों से गिरधारी साह पर हमला कर दिया आवेदन में सिर और चेहरे पर वार करने तथा जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया गया है। हमले में गिरधारी साह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा आवेदन के मुताबिक उनका इलाज मायागंज अस्पताल के ICU में चल रहा है।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि हमले के दौरान उनके बेटे की जेब से 5 हजार रुपये नकद और सोने की चेन निकाल ली गई आवेदन में पुलिस पर FIR दर्ज करने में टालमटोल करने का आरोप भी लगाया गया है
90 वर्षीय घुटर साह ने पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र भागलपुर समेत वरीय अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच, FIR दर्ज करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी
बाइट — सपना देवी
बाइट — शीतल कुमारी
