भागलपुर में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, डीएम अलंकृता पांडे ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार
भागलपुर के सदर अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने किया अभियान की शुरुआत करते हुए डीएम ने खुद कई बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई और लोगों को जागरूक किया इस मौके पर जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि 5 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं उन्होंने कहा कि बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है और इसमें सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है
जिलाधिकारी ने बताई कि पल्स पोलियो अभियान आज से शुरू होकर 2 जुलाई तक चलेगा अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी उन्होंने कहा कि यदि किसी परिवार तक स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंच पाते हैं तो वे कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रह जाए अभियान के दौरान सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, सदर अस्पताल प्रभारी डॉ. राजू, अस्पताल प्रबंधक आशुतोष कुमार समेत कई चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें और अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर दिलाएं
बाइट — अलंकृता पांडे जिला अधिकारी भागलपुर
