भागलपुर में एसएसपी की क्राइम मीटिंग, अपराधियों पर नकेल कसने का निर्देश
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिले में मासिक क्राइम मीटिंग-सह-पुलिस सभा का आयोजन किया गया। बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, कांडों के अनुसंधान और पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा की गई। एसएसपी ने संवेदनशील और अपराध प्रभावित क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए
बैठक में लंबित वारंट और कुर्की के मामलों के त्वरित निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और कांडों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध अनुसंधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही रात्रि गश्ती और वाहन जांच अभियान को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया
मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के साथ साइबर अपराध पर रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने की बात कही गई साइबर अपराध से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन का भी निर्देश दिया गया
वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखते हुए भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया
इसके बाद आयोजित पुलिस सभा में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, संसाधन, स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान कर पुलिस बल का मनोबल और कार्यकुशलता बढ़ाने पर जोर दिया
