मध्य विद्यालय जगदीशपुर में विश्व साक्षरता दिवस पर परिचर्चा
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
विश्व साक्षरता दिवस पर मध्य विद्यालय जगदीशपुर में पढ़ता बिहार, बढ़ता बिहार थीम पर शिक्षा के महत्व पर परिचर्चा आयोजित किया गया साथ ही बच्चों के बीच शिक्षा से संबंधित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता कराया गया । इस परिचर्चा प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र, शिक्षिका वीणा कुमारी , प्रज्ञा , प्रतिमा मिश्रा तथा भारती कुमारी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। प्रधानाध्यापक मिश्र ने कहा कि 2026 में लोगों , पृथ्वी और समृद्धि के लिए साक्षरता थीम पर यह दिवस मनाया जा रहा है । सही अर्थ में शिक्षा ही हमें अपने अधिकार और कर्तव्य का बोध करता है , यदि एक वाक्य में कहा जाए तो शिक्षा ही जीवन है । इस अवसर शिक्षिका वीणा कुमारी , प्रज्ञा , प्रतिमा मिश्रा , भारती कुमारी , प्रीति कुमारी , वीवी नाहिदा , नेहा कुमारी , पुष्पलता कुमारी , मीनाक्षी कुमारी , शिक्षक अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
