पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में बाढ़ राहत सामुदायिक रसोई का दूसरा दिन

पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में बाढ़ राहत सामुदायिक रसोई का दूसरा दिन

पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में बाढ़ राहत सामुदायिक रसोई का दूसरा दिन

बच्चों के बीच बांटे गए दूध और बिस्किट, शिविर में स्वास्थ्य-सुरक्षा समेत कई सुविधाएं उपलब्ध

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर। आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के निर्देश एवं जिलाधिकारी अंकित पांडे के निर्देशानुसार भागलपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में संचालित बाढ़ राहत सामुदायिक रसोई केंद्र का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। यहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से आए विस्थापित परिवारों के लिए प्रतिदिन शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की जा रही है।
राहत शिविर में विस्थापितों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्थायी पशु चिकित्सा केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, चिकित्सा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, योग शिविर तथा अस्थायी विद्यालय की व्यवस्था की गई है। शिविर में रह रहे लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभागों के कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।
जगदीशपुर अंचलाधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में राहत शिविर एवं सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, जगदीशपुर प्रखंड पदाधिकारी अमित कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) प्रियांशु राज समेत अंचल एवं प्रखंड के पदाधिकारी लगातार शिविर की व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। आपदा मित्रों की भी तैनाती की गई है।
मंगलवार सुबह शिविर में रह रहे बच्चों के बीच दूध और बिस्किट का वितरण किया गया। अंचलाधिकारी सतीश कुमार ने स्वयं बच्चों को बिस्किट वितरित किए। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों को राहत शिविर में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए भोजन, स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!