डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840 की
वार्ड संख्या 39 (गनीचक चौक) में कचरा हटाने की त्वरित कार्रवाई एवं हबीबपुर नगर पंचायत को कचरा डंप न करने हेतु सख्त निर्देश।
इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित वार्ड संख्या 39 (गनीचक चौक/अमरपुर रोड) के समीप फैले कचरे एवं गंदगी की खबर की ओर महापौर का ध्यान आकृष्ट हुआ है, जिसपर महापौर द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए नगर निगम भागलपुर की टीम से त्वरित कार्रवाई कराते हुए आज जेसीबी मशीन एवं सफाई कर्मियों की गैंग को मौके पर भेजकर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया तथा पूरे स्थल को कचरा मुक्त कराया गया।
जांच के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि वार्ड संख्या 39 स्थित इस स्थल पर हबीबपुर नगर पंचायत क्षेत्र का कचरा अवैध रूप से डंप किया जा रहा है। नगर निगम की सीमा में बाहरी पंचायत द्वारा कचरा डंप किए जाने के कारण स्थानीय नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस सम्बन्ध में महापौर महोदया ने संबंधित नगर निगम के प्रभारी को निर्देशित किया कि हबीबपुर नगर पंचायत प्रशासन को पत्र लिखकर एवं सूचित कर स्पष्ट ताकीद की जाए ताकि वे अपने क्षेत्र का कचरा नगर निगम की सीमा (वार्ड 39) में कतई न गिराएं तथा अपने कचरे के निष्पादन के लिए अपने क्षेत्र में ही स्थाई व्यवस्था सुनिश्चित करें साथ ही यह भी स्पष्ट करें कि यदि भविष्य में हबीबपुर पंचायत या किसी अन्य असामाजिक तत्व द्वारा इस स्थल पर पुनः कचरा फेंकते हुए पाए जाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध ठोस कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
महापौर महोदया ने निगम के स्वच्छता निरीक्षकों को इस क्षेत्र की दैनिक आधार पर निगरानी करने का निर्देश दिया है।
नगर निगम भागलपुर आम नागरिकों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
