भागलपुर: लोरिया फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद परिवारों को हर महीने राशन वितरित किया जा रहा है। इस पहल के तहत लगातार तीसरे महीने राशन वितरण किया गया।

लोरिया फाउंडेशन की पहल: जरूरतमंद परिवारों को राशन, बच्चों को शिक्षा

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

भागलपुर: लोरिया फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद परिवारों को हर महीने राशन वितरित किया जा रहा है। इस पहल के तहत लगातार तीसरे महीने राशन वितरण किया गया।

इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य उन विधवा महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना है, जिनके घर में कमाने वाला कोई सदस्य नहीं है। ऐसे परिवारों को राशन उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक परेशानियों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

फाउंडेशन का उद्देश्य केवल राशन देना नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाना भी है। फाउंडेशन का संदेश है — “हम आपको राशन देंगे, आप अपने बच्चों को पढ़ाएँ।”

इस पहल के माध्यम से फाउंडेशन चाहता है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई न छूटे और जरूरतमंद परिवार अपने बच्चों की शिक्षा जारी रख सकें।

भागलपुर शाखा की जिम्मेदारी सैयद अशर आफताब नबी परवेज़ आलम, अल्तमश खान संभालरहे हैं। ये तीनों सदस्य भागलपुर में फाउंडेशन के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

लोरिया फाउंडेशन का मानना है कि जरूरतमंदों की सहायता के साथ बच्चों को शिक्षित करना समाज के बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लोरिया फाउंडेशन — जरूरतमंदों को सहारा, बच्चों को शिक्षा और भविष्य को नई दिशा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!