भागलपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 3.590 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 3.590 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

भागलपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ललमटिया थाना क्षेत्र से एक तस्कर को 3.590 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर विशेष अभियान के तहत की गई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ललमटिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव स्थित दुर्गा स्थान के पास एक जर्जर पानी टंकी के कमरे में अवैध मादक पदार्थों का भंडारण कर खरीद-बिक्री की जा रही है सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की
छापेमारी के दौरान पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया हालांकि तलाशी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से 3.590 किलोग्राम गांजा और एक वेट मशीन बरामद कर ली
इसके बाद लगातार छापेमारी करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी कमलेश मंडल को सीटीएस रोड से गिरफ्तार कर लिया फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

बाइट — प्रमोद कुमार सीनियर एसपी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!