सुभम कुमार भागलपुर
भागलपुर (सुल्तानगंज)। गनगनिया पंचायत के उपमुखिया मो. शिवरथ के खिलाफ पंचायत के 12 वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव दर्ज कराया है। इस संबंध में सोमवार को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार को लिखित आवेदन सौंपा गया।
वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाया कि उपमुखिया पंचायत के विकास कार्यों में कोई अभिरुचि नहीं ले रहे हैं। इसी कारण सर्वसम्मति से उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और पुनः चुनाव की मांग की गई।
इस मौके पर बीडीओ संजीव कुमार ने कहा कि गनगनिया पंचायत के उपमुखिया पर अविश्वास प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। नियम अनुसार इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले वार्ड सदस्यों में श्रवण तांती, सुजीत मंडल, नसीब कुमार, धर्मवीर कुमार मंडल, मदन पासवान, अनु कुमारी, सावित्री देवी, शांति देवी, कुमार मंगलम, सुधाकर मंडल और सुलोचना देवी शामिल रहे।
