पीएम की मां पर टिप्पणी को लेकर बेगूसराय में NDA महिला कार्यकर्ताओं का आक्रोश, NH-31 जाम कर किया प्रदर्शन

बेगूसराय। राम राम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को बेगूसराय में एनडीए की हजारों महिला कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आईं। आक्रोशित महिलाओं ने एनएच-31 को घंटों जाम कर जमकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां पर की गई टिप्पणी केवल एक परिवार का अपमान नहीं बल्कि पूरे देश की मां-बहनों का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने अमर्यादित और असंवेदनशील टिप्पणी कर यह साबित कर दिया है कि वे अब भी ‘जंगलराज’ की राजनीति को ही आगे बढ़ा रहे हैं।

महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जल्द ही देश की जनता से माफी नहीं मांगते हैं, तो आगामी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य की महिलाएं उन्हें करारा जवाब देंगी।

इस दौरान हजारों की संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं और “राहुल-तेजस्वी मुर्दाबाद” व “होश में आओ” जैसे नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर प्रशासन और पुलिस बल की तैनाती की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!