किशनगंज के पूर्व विधायक कमरूल होदा कांग्रेस में शामिल, सांसद मोहम्मद जावेद आलम ने किया स्वागत

ब्यूरो नजमुल हसनेन उर्फ ज़की किशनगंज। जिले की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लोकप्रिय जन नेता और पूर्व विधायक कमरूल होदा ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। रविवार को पोठिया कांग्रेस प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित स्वागत सह सम्मान समारोह में कमरूल होदा का पार्टी में विधिवत रूप से प्रवेश कराया गया।

इस अवसर पर किशनगंज के सांसद मोहम्मद जावेद आज़ाद ने गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सांसद ने कहा कि कमरूल होदा के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और जिले में संगठन की स्थिति और सुदृढ़ होगी। उन्होंने इसे आगामी चुनावों के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी कर कमरूल होदा का अभिनंदन किया। मौके पर पूर्व विधायक ने कांग्रेस नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ काम करेंगे और क्षेत्र की जनता की सेवा को सर्वोपरि रखेंगे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कमरूल होदा का जनाधार किशनगंज में काफी मजबूत है। उनके कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को एक नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। आगामी विधानसभा चुनावों में इसका असर साफ तौर पर देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!