संवाददाता शुभम कुमार, भागलपुर।
भारतीय जनता पार्टी नाथनगर दक्षिणी मंडल द्वारा “सेवा पखवाड़ा” घर-घर संपर्क अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला मंडल कार्यालय साई मंदिर में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार यादव ने की, जबकि मंच संचालन श्री राम राय ने किया।
इस अवसर पर नाथनगर विधानसभा विस्तारक गोपाल कृष्ण चौधरी ने कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा अभियान के उद्देश्यों और कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं को पहुंचाना है।
कार्यशाला में विधानसभा संयोजक बुद्धिनाथ सिंह कुशवाहा, सुनील सिंह, मंडल महामंत्री पवन राज, मंडल उपाध्यक्ष पवन यादव, अक्षय कुमार दास, दिनेश कुमार साह, निबर्तमान मंडल महामंत्री राजेश कुमार निराला, युवा मोर्चा के ध्रुव नारायण कुमार, ओबीसी मोर्चा के संतोष कुमार सिंह, अनुसूचित मोर्चा के शिव शक्ति कुमार, सुमन सिंह, वीरेंद्र मंडल, आरसी प्रसाद, राकेश कुमार साह, धनंजय शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ता मंडल क्षेत्र के प्रत्येक बूथ और घर-घर जाकर जनता से संपर्क स्थापित करेंगे और भाजपा की नीतियों तथा योजनाओं की जानकारी देंगे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और सेवा पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
