संगठन सृजन साथी अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न, “प्रवीन सिंह कुशवाहा हॉल” नामकरण की घोषणा

संगठन सृजन साथी अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न, “प्रवीन सिंह कुशवाहा हॉल” नामकरण की घोषणा

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

भागलपुर जिला कांग्रेस मुख्यालय दीपनगर में आज प्रदेश कांग्रेस द्वारा संचालित *“संगठन सृजन साथी* अभियान की समीक्षा बैठक प्रमंडलीय प्रभारी श्री प्रेमचंद सिंह जी की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी राहुल सिंह एवं कांग्रेस कमेटी के पुर्व उपाध्यक्ष मुज्जफर अहमद राजेश रंजन उ के संचालन में सम्पन्न हुई

बैठक में जिला के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों के पदाधिकारियों,संगठन सृजन साथियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति, संगठन विस्तार की वर्तमान स्थिति तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित प्रखंड एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे संगठन सृजन साथी अभियान की स्थिति, अनुभव, चुनौतियों एवं सुझावों को प्रमुखता से रखा। प्रमंडलीय प्रभारी श्री प्रेमचंद सिंह जी ने सभी कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक की शुरुआत अभियान के प्रमुख प्रेरणास्रोत स्वर्गीय प्रवीन सिंह कुशवाहा जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में श्री प्रेमचंद सिंह जी ने कहा कि स्वर्गीय प्रवीन सिंह कुशवाहा जी ने संगठन निर्माण के लिए जो सपना देखा था, उसे साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संगठन सृजन साथियों को जोड़कर कांग्रेस संगठन को पंचायत से लेकर जिला स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति है तथा कार्यकर्ताओं के समर्पण और सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी जन-जन तक अपनी विचारधारा और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकती है।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन सृजन साथी अभियान को और अधिक गति देने तथा अधिकाधिक लोगों को कांग्रेस संगठन से जोड़ने का संकल्प दोहराया।

बैठक के अंत में प्रमंडलीय प्रभारी श्री प्रेमचंद सिंह जी ने एक भावुक एवं ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि जिस प्रांगण में आज की बैठक आयोजित हुई है, उसका नामकरण “प्रवीन सिंह कुशवाहा हॉल” के रूप में किया जाएगा। इस घोषणा का उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया तथा इसे स्वर्गीय प्रवीन सिंह कुशवाहा जी के संगठन निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान का सम्मान बताया।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमिटी के पुर्व उपाध्यक्ष अमित आनंद , राजेश रंजन , रोशनी ,रवि सिंह , सोईन अँसारी , विकास सिंह, नीरज यादव, पुष्पज कुमार, प्रशांत बनर्जी , कृष्णानंद सागर, सुमित साह, पूजा पांडे, ज्योति देवी, मनोज झा , दीपक बाजोरिया,बिनय मिश्रा प्रवीण झा उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!