भागलपुर से अमित कुमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितम्बर) से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा और घर-घर सम्पर्क अभियान को लेकर सोमवार को मंडल जगदीशपुर के अंतर्गत माँ दुर्गा काली विवाह भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बैधनाथ मंडल ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र एवं बिहार सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देंगे और लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे। इस अवसर को विशेष बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि 17 सितम्बर को विश्वकर्मा पूजा के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भी संयोग से पड़ता है, जो सेवा और समर्पण का संदेश देता है।
कार्यक्रम में मंडल कमिटी के सदस्य, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, सोशल मीडिया और आईटी सेल प्रभारी समेत सभी को मनोनयन पत्र और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह नाथनगर विधानसभा प्रभारी अभय घोष, संयोजक बुद्धिनाथ कुशवाहा, विस्तारक गोपाल कृष्ण चौधरी, आरएसएस विधानसभा संयोजक सुनील सिंह समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में अमरेश सिंह, रविंद्र कुमार शर्मा, नंदकिशोर झा, रवि रंजन, उत्तम चौधरी, चंदा देवी, किरण देवी, कविता देवी, राज देवी, मनीष कुमार, सुनील कुमार भारती, अरुण मंडल, उमेश कुमार साह, विनोद हरिजन, मो. जसीम, सुमित कुमार, तरुण कुमार, मीरा देवी, सुनीता देवी, विकास कुमार और भाजपा परिवार के सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।
