कारगिल विजय दिवस पर छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस पर छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर में पेंटिंग एवं मानव शिखर निर्माण कर तिरंगा लहराते हुए शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया । वार्डेन सापन कुमारी के नेतृत्व में छात्रा रानी , दीक्षा , सौम्या , साक्षी , अंशु , अमृता , शबमन,अंजली , संध्या , वर्षा , अराध्या, ब्युटी ,पलक मानव शिखर निर्माण कर अपने साहस का परिचय दिए। इस अवसर पर संचालक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने बच्चों को कारगिल विजय में भारतीय सैन्य वीरता की कहानी सुनाते हुए सभी को अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित किए। इस कार्यक्रम में वार्डेन सापन कुमारी , फूल कुमारी , शारिका निगार , राजकिशोर, वृंदा , रिंकू, सुशीला , बाबूलाल सहित सभी छात्राएं उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!