किशनगंज समाहरणालय में DLCC/DLRC बैठक, बैंकिंग योजनाओं की प्रगति पर हुई समीक्षा

 

किशनगंज। महानंदा सभागार, समाहरणालय किशनगंज में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (DLCC) एवं जिला ऋण समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री स्पर्श गुप्ता ने की।

बैठक में सभी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं, ऋण वितरण, प्राथमिकता क्षेत्र ऋण (PSL) तथा वित्तीय समावेशन से जुड़े बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि बैंकों को आम जनता तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से कृषि, शिक्षा, स्वरोजगार एवं महिला स्व-सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराने में तेजी लाने पर जोर दिया।

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि जिले में वित्तीय साक्षरता को और अधिक मजबूत करने के लिए शिविरों एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

अंत में उप विकास आयुक्त ने बैंकों को लक्ष्य समय पर पूरा करने और सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुँचाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!