सुल्तानगंज में ग्राम रक्षादल ने किया सम्मान समारोह, जदयू अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष महेश दास हुए सम्मानित

रिपोर्ट – अमित कुमार, भागलपुर/बिहार

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में ग्राम रक्षादल के द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिवनंदनपुर में आयोजित हुआ, जहां जदयू अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष महेश दास को बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश दास ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 45 संविदा कर्मियों को मानदेय के साथ सरकारी सुविधाएं देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि यह योजना संभावित चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद लागू की जा सकती है।

महेश दास के इस बयान से ग्राम रक्षादल के कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वर्षों से ग्राम रक्षादल कर्मी हर पर्व और त्योहार में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं, और मुख्यमंत्री के इस निर्णय को वे एक ऐतिहासिक कदम मान रहे हैं।

इस सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष अध्यक्ष शंकर कुमार यादव, पिंटू कुमार, बरूण कुमार, गोपाल पासवान, अर्जुन कुमार, पंकज कुमार सिंह सहित सभी ग्राम रक्षादल कर्मी मौजूद थे। कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!