भागलपुर काली पूजा मेले में जनरेटर बना काल! बाल फंसने से महिला की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

डेस्क बिहार भागलपुर
12-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

भागलपुर काली पूजा मेले में जनरेटर बना काल! बाल फंसने से महिला की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

भागलपुर में काली पूजा मेले के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। एसएम कॉलेज जाने वाले रास्ते पर बजरंगबली स्थान के सामने जनरेटर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बांका जिले के बौंसी निवासी रीना देवी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद उनके तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।जानकारी के अनुसार, रीना देवी अपनी छोटी बहन रूपा के साथ काली पूजा का मेला देखने पहुंची थीं। इसी दौरान रात करीब 8:30 बजे अचानक उनके बाल जनरेटर में फंस गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। छोटी बहन रूपा के मुताबिक, एक व्यक्ति की मदद से घायल रीना को मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के दौरान प्रशासन की ओर से समुचित मदद नहीं मिली।मायागंज अस्पताल में रीना देवी का रातभर इलाज चला, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच उनकी मौत हो गई।इस हादसे की सबसे दर्दनाक बात यह है कि रीना देवी के तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पति द्वारा छोड़ दिए जाने के बाद वह चौका-बर्तन का काम करके अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। परिवार की एकमात्र सहारा रीना की मौत से बच्चों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!