पीरपैंती थाना अंतर्गत एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा के साथ किया गया गिरफ्तार

पीरपैंती थाना अंतर्गत एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा के साथ किया गया गिरफ्तार

report – Amit kumar भागलपुर/ बिहार।

भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक, के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी/ छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है।इसी क्रम में वादिनी शालिनी देवी के द्वारा पीरपैंती थाना को सूचना प्राप्त हुआ कि उनके पति-सुमित कुमार ओझा के द्वारा वादिनी (उनकी पत्नी) को क्षति पहुचाने/अप्रिय घटना के उद्देश्य से घर पर अवैध अग्नेयास्त्र का संग्रह किये हुए है।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव-02, भागलपुर एवं पीरपैंती थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।उक्त गठित टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं छापामारी के क्रम में पीरपैंती थानान्तर्गत सा०-संबलपुर स्थित वादिनी के घर उनके पति सुमित कुमार ओझा पे०-राम नारायण ओझा को 01 देशी कट्टा के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

बाइट — अतुलेश झा सिटी एस पी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!