जगदीशपुर सहनोला मुख्य मार्ग सैनो चौक के पास 24 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर बाइक छोड़कर फरार
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर–सनहोला मुख्य मार्ग पर सैनो चौक के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 बोतल विदेशी शराब (करीब 9 लीटर) बरामद की है। पुलिस को देखकर शराब तस्कर मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मौके पर लावारिस हालत में खड़ी मोटरसाइकिल की तलाशी ली, जिसमें से 24 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना लाया गया।
जगदीशपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद विदेशी शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। बाइक के नंबर के आधार पर तस्करों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
