रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर /बिहार
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत अनवरत पांच वर्षों से बिहार में अपना परचम लहरा रही है। अब नये सिरे से संगठन का विस्तार हो रहा है।आज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक श्री सांगेश कुमार भाटी ने पत्र जारी कर भागलपुर जिले में मीडिया प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष के रूप में श्री रवि कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं समाज हित में बेहतर कार्य करने को लेकर जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री नवीन कुमार सिंह की पदोन्नति गोराडीह प्रखंड अध्यक्ष के रूप में की गई है। पुलिस जिला नवगछिया में भी किसान प्रकोष्ठ में जिला प्रभारी के रूप में श्री प्रवीण कुमार ठाकुर,गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष श्री शंभु शरण ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष श्री चितरंजन कुमार को संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तमाम पदाधिकारियों को संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह और बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार ने दूरभाष पर शुभकामनाएं दी है।
