नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण लेते ही कुशवाहा समाज ने तिलकामांझी चौक पर दीप प्रज्वलित किया । पुष्प माला अर्पित कर अबीर गुलाल उड़ाया साथ ही मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाया।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
आज भागलपुर जिला अंतर्गत तिलकामांझी चौक के समीप कुशवाहा समाज से सबौर प्रखंड के सरपंच प्रतिनिधि सुजीत सिंह कुशवाहा ने तिलकामांझी चौक पर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर दीप जलाया इन्होंने बताया कि बिहार के माननीय सम्राट चौधरी बिहार के 24 वें मुख्यमंत्री के रूप में हमारे हृदय में बसने वाले युवा एवं सभी को लेकर चलने वाले 1990 से राजनीति में आया और 2014 से अपने अच्छे कार्य को लेकर चर्चित हुए जदयू में शामिल होकर बिहार के डिप्टी सीएम बने वहीं बिहार में बीजेपी ने 46 साल पर अपना मुख्यमंत्री उनको मिला ।गृह विभाग मंत्री संभाला पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार की जनता के लिए काम किया।बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी का अभिनंदन करते हुए अपने कार्य की छवि से बिहार को बदलने का प्रेरित किया साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार अध्यक्ष विभूति सिंह ने भी बहुत बधाई दिया और कहा कि बड़े दिनों बाद सरकार का चयन हुआ अब शीर्ष नेतृत्व माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी साथ जदयू के तमाम एनडीए गठबंधन एवं तमाम लव कुश की परिवार को धन्यवाद प्रगट करते हुए बिहार को विकाश मॉडल के रूप में स्मार्ट बिहार बनाना है रोजगार उत्पन्न ,कल कारखाने ,कृषि में बदलाव एवं किसानों से सुझाव ,जी राम जी के तहत खेतों तक सिंचाई के लिए से नदी नाला को बना कर मुख्य नदियों से जोड़ा जाए।एनडीए के कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के उपरांत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर इस क्षेत्र का मुख्य रूप से विकाश के क्षेत्र में प्रखंड का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके साथ पूरे बिहार का विकाश मोदी एवं नीतीश मॉडल पर कराया जाएगा।
