कटिहार कोढ़ा फुलवरिया पेट्रोल पंप के निकट नौसादर लदी पिकअप जब्त, पुलिस ने शुरू की जांच।
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार
कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर फुलवरिया पेट्रोल पंप के निकट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौसादर से लदी एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद वाहन में लदे नौसादर की मात्रा, उसके परिवहन से जुड़े दस्तावेज और इसके उपयोग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के के बगल में फुलवरिया पेट्रोल पंप के निकट एक पिकअप वाहन खड़ी है जिसमें नौसादर भरा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने फुलवरिया पेट्रोल पंप पर पहुंच कर पिकप वहन की तलाशी के दौरान वाहन में नौसादर लदा पाया । इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर कोढ़ा थाना परिसर में लाकर रखा है।पुलिस के अनुसार, वाहन से बरामद नौसादर की वास्तविक मात्रा का आकलन किया जा रहा है। साथ ही वाहन के चालक एवं उपचालक को गिरफ्तार किया गया वहीं मालिक और नौसादर के परिवहन से जुड़े कागजातों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नौसादर को कहां से लाया जा रहा था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच के बाद यदि परिवहन में किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध एवं संदिग्ध सामग्री के परिवहन पर निगरानी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है और गुप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस की आगे की जांच और कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है।
