भागलपुर के राघोपुर को बचाने के लिए जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर कुमार और कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा खुद कटाव स्थल पर कर रहे हैं कैंप
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर के राघोपुर में भीषण कटाव के बीच जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर एवं भागलपुर कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा ने कटाव और पलायन का जायजा लिया उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कटाव रोधी कार्य के लिए जरूरी हर कार्यों को यहाँ किया जाए कार्यों में ढिलाई न बरती जाए साथ ही उन्होंने पलायन कर रहे लोगों से बातचीत की है अधिकारियों को उनके लिए मूलभूत सुविधाओं के इंतज़ाम के निर्देश दिए हैं। कटावरोधी कार्य के लिए अब यहां स्टीमर का प्रयोग किया जा रही जियो बैग से बांध को बचाने की कोशिश की जा रही है सचिव ने बताया कि कटाव रोधी कार्य तो यहाँ जारी है लेकिन इस बीच 24 तारीख को मार्जिनल बंध का हिस्सा काटा और कटाव का दायरा लगातार बढ़ता ही गया हम लोग अब पुरानी रेल लाइन बांध को सुरक्षित कर रहे हैं काटो रोधी कार्य में भी समस्या हो रही है यहां जो भी बोरियों ,बांस, जियो बैग, कुछ भी पानी में डाल रहे हैं वह पानी में बह जा रहा है वहीं जलस्तर अभी और बढ़ाने की संभावना है
