नौकरी के नाम पर एक युवती से ठगी, मामला नाथनगर थाना क्षेत्र का, पैसा मांगने पर स्कूल में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, पैसे कारण शादी टूटी तो कर लेंगे आत्महत्या।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर बिहार।
भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र से नौकरी के नाम पर एक युवती से धोखाधड़ी एवं बदसलूकी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नाथनगर मनसकामना मंदिर स्थित माध्यमिक विद्यालय में उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया जब ठगी का शिकार एक युवती अपने पैसे मांगने आरोपी शिक्षक राघवेन्द्र पासवान से स्कूल पहुंच गए। युवती का आरोप है कि शिक्षक राघवेन्द्र पासवान ने नौकरी के नाम छः साल पूर्व पांच लाख रुपए लिए थे। पैसे मांगने पर शिक्षक ने युवती के साथ न केवल गाली गलौज किया बल्कि डंडे से मारने के लिए दौड़ गया वहीं सार्वजनिक स्थानों पर गलत व्यवहार किया। युवती ने घटना की सूचना डायल 112 नंबर पर दिया पुलिस मौके पर पहुंचकर पिड़िता को समझा बुझाकर घर भेज दिया।युवती का कहना है कि मेरी शादी होनेवाली है मुझे पैसों की शख्त जरुररत है यदि पैसे नहीं दिए तो मेरी शादी टूट जायेगा यदि मेरी शादी टूट गई तो मै आत्महत्या कर लूंगा।बता दें कि शिक्षक राघवेन्द्र पासवान भागलपुर समेत कई जिलों में बेरोजगार युवाओं को ठगने वाला एक संगठित गिरोह चलाता है और भोले भाले लोगों को विश्वास में लेकर पैसे की वसुली करता है वहीं विरोध करने पर असमाजिक तत्वों का सहारा लेकर उन्हें डराता धमाकाता है। जबकि शिक्षक राघवेन्द्र पासवान के खिलाफ भागलपुर सिविल कोर्ट में ठगी का एक और मामला लंबित है।
बाइट -पीड़ित युवती।
