कटिहार में मद्य निषेध टीम का बड़ा एक्शन: 144 लीटर शराब के साथ 14 तस्कर गिरफ्तार

कटिहार में मद्य निषेध टीम का बड़ा एक्शन: 144 लीटर शराब के साथ 14 तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कटिहार मद्य निषेध टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार तीन दिनों तक सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 144.895 लीटर शराब और पांच बाइक भी जब्त की गई।
मद्य निषेध टीम ने आलेपुर (बारसोई), डकैता टोला (मुफ्फसिल), भखरीपुर (मनसाही), कचौरा रोड व महमदपुर (कदवा), कमर भिट्ठा (कदवा), स्वान मधुबनी (बरारी), मदन सोहार चौक (बलरामपुर), राघोपुर (आजमनगर), कटिहार जंक्शन, पाल मार्केट, सिंगल टोला, हवाई अड्डा, मिर्जापुर पुल (कदवा) और रायनपुर (कदवा) समेत कई स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान 31.400 लीटर पश्चिम बंगाल निर्मित देशी शराब, 17.500 लीटर विदेशी शराब व बीयर तथा 95.750 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मद्य निषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!