स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित हुए बच्चे, सफाली में गूंजा राष्ट्रप्रेम।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार

सफाली युवा क्लब परिसर, सराय में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर विविध रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान एवं आलेख प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ, जिसमें दर्जनों बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का समापन समारोह 18 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. फारूक अली ने की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. फारूक अली ने बच्चों को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, उनके विचारों, राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका एवं आत्मबल के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का संदेश आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रासंगिक है और यदि बच्चे उनके विचारों को अपनाएँ तो वे न केवल स्वयं का बल्कि समाज और देश का भी उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं।
18 जनवरी को आयोजित आलेख प्रतियोगिता हुआ जिसमें निर्णायक की भूमिका वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश चंद्र गुप्ता ने किया। आलेख प्रतियोगिता में
प्रथम काजल शांति, द्वितीय सोनाशी कुमारी एवं तृतीय रूपा कुमारी ने संयुक रूप से प्राप्त किया। इस अवसर पर समाज में सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए मो तकी अहमद जावेद एवं महबूब आलम को भी सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रकाश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बच्चों द्वारा लिखे गए आलेखों में न केवल भाषाई शुद्धता थी, बल्कि उनमें एक सार्थक सामाजिक संदेश भी समाहित था। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से परिचित हो रहे हैं और आगे चलकर उनके बताए मार्ग पर चलेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर मो जीने हामिदी, मो सलाहुद्दीन , मो चुनना, निधि कुमारी, शीला देवी, मो फारुख आजम, दानिश आजम, आदित्य कुमार, इस्लाम, नूरी खातून समेत दर्जनों सदस्य मौजूद थे । धन्यवाद ज्ञापन गुलअफशा परवीन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!