मालदा टाउन स्टेशन पर रेलवन एप (RailOne App) जागरूकता अभियान आयोजित

मालदा टाउन स्टेशन पर रेलवन एप (RailOne App) जागरूकता अभियान आयोजित

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

पूर्व रेलवे में 6 से 12 मार्च 2026 तक चलाए जा रहे रेलवन एप जागरूकता अभियान के अंतर्गत मालदा मंडल द्वारा आज मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच रेलवन एप के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मालदा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री कार्तिक सिंघल तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री रसराज माझी ने यात्रियों के साथ संवाद किया तथा उन्हें रेलवन एप के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने एप की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि यह रेलवे सेवाओं के लिए एक समेकित डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है।

यात्रियों को रेलवन एप पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं जैसे टिकट बुकिंग, ट्रेन की वास्तविक समय की जानकारी, पीएनआर स्थिति की जांच, कोच पोजीशन देखना, प्लेटफॉर्म टिकट खरीदना तथा रेल मदद (Rail Madad) के माध्यम से सहायता प्राप्त करने के बारे में अवगत कराया गया।
यात्रियों को सुविधाजनक एवं परेशानी मुक्त यात्रा के लिए इस एप को डाउनलोड कर उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में साहिबगंज, भागलपुर तथा जमालपुर रेलवे स्टेशनों पर भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, ताकि डिजिटल रेलवे सेवाओं को बढ़ावा दिया जा सके तथा यात्रियों में रेलवन एप के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!