भागलपुर के परवत्ती में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का शिकंजा

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840

भागलपुर के परवत्ती में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का शिकंजा
वारदात से पहले खुला खतरनाक प्लान! देसी कट्टा लेकर घूम रहा था अपराधी, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा

ऐंकर -भागलपुर विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत परवत्ता क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की आशंका को समय रहते नाकाम कर दिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए परवत्ता निवासी धीरज कुमार को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार, धीरज किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। इससे पहले कि उसकी कथित योजना जमीन पर उतरती, पुलिस ने उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, उन्हें एक सूत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना की तैयारी में जुटा है सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और बताए गए स्थान पर निगरानी शुरू की गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धीरज कुमार को देसी कट्टा के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के समय उसके पास से हथियार बरामद किया । पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धीरज के पास हथियार कहां से आया और वह आखिर किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। इसके साथ ही उसके संपर्क में रहने वाले लोगों और संभावित आपराधिक कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में भी चर्चा तेज हो गई है पुलिस का कहना है कि समय रहते मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई के कारण संभावित घटना को टाला जा सका। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आरोपी की योजना क्या थी और उसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह शामिल था या नहीं।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि धीरज कुमार का पहले से कोई आपराधिक इतिहास रहा है या नहीं। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच जारी है

बाइट — अतुलेश झा सिटी एसपी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!