पहाड़कट्टा पंचायत में संभावित बाल विवाह रोका गया, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

पहाड़कट्टा पंचायत में संभावित बाल विवाह रोका गया, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

किशनगंज, संवाददाता:
किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़कट्टा पंचायत में एक नाबालिग बच्चे की शादी होने की सूचना मिलने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित बाल विवाह को रोक दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुमंडल पदाधिकारी-सह-बाल विवाह प्रतिषेध पदाधिकारी श्री अनिकेत कुमार के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशिफ तथा अंचल अधिकारी मोहित राज, जो सहायक बाल विवाह प्रतिषेध पदाधिकारी भी हैं, के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित थाना की पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बाल विवाह से संबंधित कानूनों की जानकारी देते हुए परिजनों को जागरूक किया तथा नाबालिग की शादी नहीं कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों की सक्रियता और स्थानीय सहयोग से संभावित बाल विवाह को सफलतापूर्वक रोक दिया गया।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में सहयोग करें तथा ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!