भागलपुर जिले में भीषण गर्मी के महीने में भी फिर से बिजली की आंख मिचौली का कष्टदायक दौर शुरू हो गया है।

भागलपुर जिले में भीषण गर्मी के महीने में भी फिर से बिजली की आंख मिचौली का कष्टदायक दौर शुरू हो गया है।

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

भागलपुर जिले में भीषण गर्मी के महीने में भी फिर से बिजली की आंख मिचौली का कष्टदायक दौर शुरू हो गया है। लोगों को हैरानी है कि राज्य के ऊर्जा मंत्री के जिले में भी बिजली आपूर्ति का यह हाल है। बिजली आपूर्ति में कटौती से जिले के निवासियों के दैनिक जीवन में अनेक बाधाएं खड़ी हो रही हैं। व्यापारियों को भी नुकसान होने लगा है।
इस कारण लोगों में आक्रोश सुलगने लगा है। बिजली आपूर्ति के इस हालात पर आज गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति की एक बैठक गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में मौजूद बिजली उपभोक्ताओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि बिजली आपूर्ति की यह हालत रोजाना की दिनचर्या बन गई है। मुश्किल की बात यह है कि अब पर्व त्यौहार और जुलूस के दौरान भी अचानक बिजली चली जाती है और देर तक नहीं आती है। और यह भी कि जरा सा मौसम क्या बिगड़ता है बिजली घंटों घंटों के लिए गायब हो जाती है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राज्य ऊर्जा मंत्री सहित जिला के पदाधिकारियों को भी आम उपभोक्ताओं की परेशानी की कोई परवाह नहीं है। वक्ताओं ने बिजली विभाग को चेतावनी दी है कि बिजली आपूर्ति की स्थिति में जल्द से जल्द सुधार नहीं होगा तो लोग सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। प्रकाश चंद गुप्ता ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से इस बारे में शिकायत की है बावजूद बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं आया है। इसलिए मजबूरी में बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति की बैठक बुलानी पड़ी है। बैठक में डॉ मनोज कुमार, डॉ सुधीर मंडल, प्रसून लतांत, कमल जायसवाल, अरविंद कुमार रामा , अशोक कुमार गुप्ता, वासुदेव भाई, तकी अहमद जावेद और सुधीर कुमार सहित कई पीड़ित लोगों ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!