बड़ी खबर
डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840
गंगा के रौद्र रूप में समाया 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर, राघोपुर तटबंध पर कटाव से मची दहशत
ऐंकर — नवगछिया के राघोपुर जमींदारी तटबंध पर मंगलवार सुबह गंगा का कटाव और भयावह हो गया। तेज धारा और लगातार हो रहे कटाव की चपेट में करीब सौ वर्ष पुराना चैती दुर्गा मंदिर भी आ गया। देखते ही देखते मंदिर का बड़ा हिस्सा गंगा की तेज धार में समा गया।
मंदिर के गंगा में समाने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश भी देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तटबंध पर लगातार कटाव हो रहा था और समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से स्थिति गंभीर होती चली गई।
राघोपुर जमींदारी तटबंध का यह इलाका पहले से ही गंगा के तेज कटाव की चपेट में है। मंदिर के बह जाने के बाद अब ग्रामीणों को आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों और तटबंध की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। प्रशासन और जल संसाधन विभाग की ओर से कटावरोधी कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन गंगा की तेज धारा के सामने चुनौती लगातार बढ़ती जा रही है।
बाइट – अलंकृता पांडेय जिलाधिकारी ,भागलपुर ।
