सीबीएसई बोर्ड के दशमी कक्षा का निकला परिणाम।

सीबीएसई बोर्ड के दशमी कक्षा का निकला परिणाम।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

सीबीसीबीएसई दशम बोर्ड परीक्षा परिणाम में आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर के भैया-बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव, प्रधानाचार्य, आचार्यगण एवं दीदी जी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
उक्त अवसर पर विद्यालय के सचिव श्री शिवकुमार जिलोंका ने कहा कि यह सफलता भैया-बहनों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं आचार्यों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव संस्कारयुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है, जिसका यह परिणाम प्रत्यक्ष प्रमाण है। आगे भी विद्यार्थियों से अपेक्षा है कि वे इसी प्रकार निरंतर परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।
प्रधानाचार्य श्री सुमंत कुमार ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग एवं विश्वास के लिए भी आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!