मारवाड़ी युवा मंच भागलपुर शाखा द्वारा शाखा अध्यक्ष युवा आयुष केजरीवाल की अध्यक्षता में इस तपती गर्मी को देखते हुए ईनारा चौक स्थित श्री बहनजी बुटीक दुकान के बाहर राहगीरों के बीच तरबूज एवं शीतल पेय का वितरण किया गया।
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर।आज मारवाड़ी युवा मंच भागलपुर शाखा द्वारा शाखा अध्यक्ष युवा आयुष केजरीवाल की अध्यक्षता में इस तपती गर्मी को देखते हुए ईनारा चौक स्थित श्री बहनजी बुटीक दुकान के बाहर राहगीरों के बीच तरबूज एवं शीतल पेय का वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक युवा मुकेश भाटोलिया ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रम में हमने लगभग 100 किलो तरबूज एवं 300 राहगीरों के बीच शीतल पेय का वितरण किया।
मंच सचिव युवा अभिषेक बना ने अपने संबोधन में का की मारवाड़ी युवा मंच का मुख्य उद्देश् सामाजिक कार्य करना है, जिसके तहत हमने आज यह कार्यक्रम आयोजित किया।
आज के कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष युवा मयंक अग्रवाल,मंच सदस्य गौरव जैन,मनोज संथालिया,संदीप सर्राफ,अर्पित डोकानियां, ओम गोयनका,रोशन सिंघानिया एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।
