मध्य विद्यालय मटियारी के प्रधानाध्यापक मदन लाल सिंह को नम आंखों से दी गई विदाई

मध्य विद्यालय मटियारी के प्रधानाध्यापक मदन लाल सिंह को नम आंखों से दी गई विदाई

टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय मटियारी के प्रधानाध्यापक श्री मदन लाल सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

रिपोर्टर मुजाहीर किशनगंज

कार्यक्रम में उपस्थित मुखिया सफदर हुसैन ने कहा कि मदन लाल सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया। वे हमेशा अपने दायित्वों के प्रति सजग रहे और विद्यार्थियों के हित में समर्पित भाव से कार्य करते रहे। उनके सरल स्वभाव, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की छाप हमेशा लोगों के दिलों में बनी रहेगी।

मुखिया ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं आनंदमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि अब वे अपने परिवार के साथ जीवन के नए अध्याय का आनंद लें। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!