लोदीपुर से गुरहट्टा चौंक के बीच बन रही पुल निगम द्वारा निर्माण कार्य में सुस्ती एवं नगर निगम की लापरवाही से जनता हो रही परेशान।
रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/ बिहार।
भागलपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड 48 एवं कई अन्य वार्डो को पुल निगम द्वारा चल रहे निर्माण कार्यों के कारण से कभी गंदी उड़ती धूल और नालियों की जमी पानियाँ कुम्हार टोली प्रजापति नगर जो दक्षिणी क्षेत्रीय से उत्तरी क्षेत्रीय तक जाने वाले जनता को वार्ड 48 से होकर कई अन्य वार्ड होकर अपनी जरूरत की कई छोटी छोटी समस्याओं को समाधान करने हेतु शहरों के मुख्य बाजारों ,कचहरी,स्कूल, सब्जी मंडी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन जैसे मुख्य आपातकालीन इमरजेंसी सेवाओं से बंचित होना पड़ रहा है क्योंकि सप्ताह दिन पूर्व जब साइक्लोन तूफान जब आई तो घरों में धूल का भंडार हो गया।यूं कहें तो रास्ते दिख नहीं रहे थे।स्थानीय लोग सतन कुमार पंडित ने बताया रोड पर जल जमाव के कारण कीचड़ हो जाता है नाले में गाद भरा हुआ है जिसके कारण आम जनता एवं हम परिवार को घरों से निकलना दुर्लभ हो रहा है जेसीबी भी नहीं आती है अगर आई तो नाला की चौड़ाई से ज्यादा बड़ा मुंडा वाला आता है जिसके कारण नाला का गाद नहीं निकला नहीं जा रहा है नाला को उखाड़ फूकाड़ कर तितिर भीतिर करके चला गया है नगर निगम वाला भी ध्यान इस पर नहीं दे रहा है।कई बार वार्ड 48 के वार्ड पार्षद कल्पना को कहे आया वहां से सफाई कर्मी लोग फिर भी कह रहा कभी सुजागंज ,कभी इधर उधर जा रहे हैं यहां पर कुछ भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है 47 वार्ड का नाला का पानी यहाँ आरहा इसपर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हम सभी परेशान हो गए हैं।वहीं पप्पू कुमार मंडल ने कहा सतन भईया का कथन बिल्कुल सही है क्योंकि 26 तारीख के रोज जब वार्ड 48 की पार्षद को फोन लगाकर बताया उनको उन्होंने नहीं सुना ।जबकि वीडियो जल जमाव का आज भी मेरे पास है जब से पुल का निर्माण काम चल रहा है तब से जनता को परेशानिया झेलनी पड़ रही है साइकिल को भी टपना मुश्किल हो रहा जबकि पैदल चलना भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा ,पानी पड़ने के बाद लोग छोटी बड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं जब बारिश हुई तो बारिशों का पानी अन्य वार्ड 47 से हमारे वार्ड 48 में आ गया जिसके कारण घरों के अंदर नाला का गंदा पानी हमारे समाज के घरों में घुस गया भारी मसक्कत के बाद हम लोगों ने पानी को सुखाने का काम किया इस हालात में कौन सुधि लेंगे किनको बताएं और कौन जिम्मेदारी निभाएंगे पता नहीं।
