निर्माणाधीन मकानों से बिजली तार चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 02.06.26

निर्माणाधीन मकानों से बिजली तार चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
मामले में 02 विधि से संघर्षरत बालक शामिल* *8 किलो जला हुआ कॉपर वायर, नकदी और कटर बरामद_*

थाना चांपा पुलिस ने निर्माणाधीन मकानों से बिजली के तार और सीसीटीवी कैमरा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का 8 किलो जला हुआ कॉपर वायर, बिजली वायर, नकदी 750 रुपये और तार काटने का कटर बरामद किया गया है।

*केस-1: चौकीदार की सतर्कता से रंगे हाथ पकड़ा गया चोर*
प्रार्थी सौरव कुमार सराफ निवासी चांपा ने 01.06.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोरवा पारा स्थित उनके निर्माणाधीन मकान में 31.05.26 की रात चोर घुसा था। चौकीदार श्रवण कुमार यादव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मकान की तलाशी में एक आरोपी बिजली के तार और कटर के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने पहले भी उसी मकान से करीब 30,000 रुपये के बिजली तार चोरी करना कबूला। थाना चांपा में अपराध क्रमांक 277/26 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस कायम किया गया।

*केस-2: मारूति टाउनशिप के मकान से सीसीटीवी और तार पार*
डॉ. राधेश्याम सोनी निवासी चांपा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मारूति टाउनशिप स्थित उनके निर्माणाधीन मकान से 13.05.2026 को अज्ञात चोरों ने सीसीटीवी कैमरा और 30.05.2026 को बिजली के तार चोरी कर लिए। थाना चांपा में अपराध क्रमांक 278/26 धारा 331 (4), 305(ए), 3(5) बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

*ऐसे पकड़ में आया गिरोह*

रात में पकड़े गए संदेही कार्तिक दास महंत से कड़ाई से पूछताछ पर उसने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी करना बताया। चोरी के बिजली तार को जलाकर कॉपर वायर मदन लाल बरेठ के पास बेचना स्वीकार किए जाने से आरोपियों को 02.06.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*गिरफ्तार आरोपी*

1. *कार्तिक दास महंत*, उम्र 23 वर्ष, निवासी भाठापारा चांपा
2. *नारायण चौहान*, उम्र 19 वर्ष, निवासी भाठापारा चांपा
3. *मदन लाल बरेठ*, उम्र 35 वर्ष, निवासी नयापारा चांपा – खरीददार

*बरामद मशरूका* – जला हुआ कॉपर वायर : लगभग 8 किलो – बिजली वायर – नकदी रकम : 750 रुपये – तार काटने का कटर

*इस कार्रवाई* में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि सत्यम चौहान, प्र.आर. सुनील सिंह, आरक्षक ईश्वरी राठौर, श्याम राठौर, गौरीशंकर राय, वीरेश सिंह एवं थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

संवाददाता -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!