जल जीवन मिशन में भारी अनियमितता: लाखों की पानी टंकी में आई दरारें, सरपंच की शिकायत के बाद भी प्रशासन मौन
मस्तूरी/बिलासपुर:
केन्द्र व राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘जल जीवन मिशन योजना’ जो ग्रामीणों के घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुँचाने के लिए शुरू की गई थी, वह अब भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। ताजा मामला विकासखंड मस्तूरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत केवटाडीह (टांगर) का है, जहाँ योजना के तहत कराए गए कार्यों में भारी अनियमितता और लापरवाही बरतने का आरोप लगा है।
करोड़ों/लाखों की लागत से बनी टंकी में दरारें, ग्रामीण परेशान
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत में लाखों रुपए की लागत से बनाई गई पानी टंकी और पाइप लाइन विस्तार का कार्य पूरी तरह से गुणवत्ताविहीन है। वीडियो साक्ष्यों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि पानी टंकी के ऊपरी हिस्से (प्लेटफॉर्म) पर गंभीर और लंबी दरारें आ चुकी हैं, जो भविष्य में किसी बड़े हादसे को आमंत्रण दे रही हैं। इसके अलावा, लोहे के स्ट्रक्चर और रेलिंग भी कबाड़ की तरह अधूरे और असुरक्षित पड़े हैं।
पाइप लाइन का काम भी अधूरा, पुराने नलों में समायोजन का प्रयास
ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा पूरी पंचायत में पाइप लाइन बिछाने के बजाय केवल कुछ ही गलियों में पाइप डालकर काम को इतिश्री कर दिया गया है। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो उन्हें बताया गया कि जो पूर्व में लगे हुए टेप (नल) हैं, उसी में इस नई व्यवस्था को समायोजित कर दिया जाएगा। योजना के तहत हर घर में नया और सुचारू कनेक्शन देने का नियम है, लेकिन यहाँ नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
सरपंच भोला राम साहू ने कलेक्टर से की शिकायत
इस पूरे मामले को लेकर ग्राम पंचायत केवटाडीह (टांगर) के सरपंच श्री भोला राम साहू ने बिलासपुर जिला कलेक्टर से लिख�
संवाददाता – महेंद्र सिंह राय
