प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रक्त केंद्र जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भागलपुर में रक्त दानी संस्था की बैठक बुलाई गई थी।
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर।आज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रक्त केंद्र जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भागलपुर में रक्त दानी संस्था की बैठक बुलाई गई थी जिसमें यहां के लगभग सारी संस्था के प्रतिनिधि आए ओर बैठक में भाग लिये ब्लड को ओर अधिक रक्तदान को कैसे बढ़ाया जाए इस पर सभी ने अपने विचार रखे जिससे ओर अधिक रक्तदान हो जो अभी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी को भरपाई हो सके ।
संस्था के प्रतिनिधि ने रक्तदाता सम्मान समारोह कराने की मांग रखी जिसको प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बोला गया कि ये बात हम जरूर रखेंगे ट्रांसफ्यूजन कमेटी में अगर सर्वसम्मति रही तो हम निश्चित कराएंगे। वी केयर से गोल्डन सिंह नितेश चौबे, HDFC से जितेंद्र जी , बिहार बंगाली समिति से उत्तम देवनाथ,निरुपम जी , मनोज उपाध्याय जी, नई उम्मीद से प्रकाश जी , मानवाधिकार संगठन से विभूति सिंह जी मारवाड़ी युवा मंच से अश्वनी खटोड़ जी एवं अन्य , मारवाड़ी युवा मंच के अश्वनी खटोड़ जी के द्वारा डॉ अजय प्रताप प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रक्त केंद्र को अंग वस्त्र से सम्मानित किया
