युवा एकता समाजिक संगठन की मुख्यमंत्री से मांग : पुरातत्व विभाग से राबड़ी आवास की हो खुदाई।

युवा एकता समाजिक संगठन की मुख्यमंत्री से मांग : पुरातत्व विभाग से राबड़ी आवास की हो खुदाई।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

युवा एकता सामाजिक संगठन के अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय ने मंगलवार को जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार की बातों का समर्थन करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांग की है कि पुरातत्व विभाग से रावड़ी आवास की खुदाई कराई जाए। उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का आवास( 10 सर्कुलर रोड पटना) के तहखाने की जांच हो। इस बंगले के नीचे गुप्त तहखाने हो सकते हैं,जहां बेनामी संपत्ति,नकदी और जमीन के अहम दस्तावेज छिपाकर रखे गए हो। उन्होंने आरोप लगाया कि कही इसी वजह से पिछले 20 वर्षों से आवंटित इस बंगले को खाली करने में आनाकानी कर रही है ताकि यह राज छिपा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!