बिहार का जर्दालू आम, राष्ट्रपति प्रधानमंत्री को सौगात,भेजने की तैयारी में जुटे अधिकारी
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
*मधुवन नर्सरी में एक सौ किंवीट्ल जर्दालू आम की सौगात राष्ट्रपति प्रधानमंत्री को भेजने की तैयारी में उद्यान विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारी जुटे*
एंकर- भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड स्थीत तिलकपुर पंचायत के मधुवन नर्सरी में हर वर्ष की भार्ती इस वर्ष भी जर्दालू आम का सौगात लगभग एक सौ किंविट्ल राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित अन्य बड़े बड़े अधिकारी व मंत्री भेजा जा रहा।
इसै लेकर जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर उद्यान विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों तिलकपुर पंचायत स्थीत मधुवन नर्सरी में जर्दालू आम ले जाने की तैयारी जुट गए हैं।
उद्यान विभाग के अधिकारी मोo खलिल अहमद और मधुवन नर्सरी के किसान अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि, हर वर्ष की भार्ती इस वर्ष भी जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर उद्यान विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारी के देख रेख में एक सौ किंविट्ल जर्दालू आम की पैकिंग की जा रही है। यह आम पटना के बियाडा के पैक हाउस में जांच- प्रताल कर पैकिंग कर दिल्ली में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को सौगात के रूप में बिहार से भेजने की तैयारी की जा रही है।
बुधवार को पटना बिहटा से दिल्ली के लिए यह जर्दालू आम रवाना होंगे।
इस मौके पर उद्यान विभाग और कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद थें।
बाइट- मोo खलिल, अधिकारी, उद्यान विभाग, भागलपुर
बाइट- अशोक कुमार, किसान, भागलपुर
