सुल्तानगंज में हथियारों के साथ बबलू मंडल गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा और 36 जिंदा कारतूस बरामद

सुल्तानगंज में हथियारों के साथ बबलू मंडल गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा और 36 जिंदा कारतूस बरामद

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो देसी कट्टा और 36 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कसमाबाद निवासी बबलू मंडल के रूप में हुई है।
मामले को लेकर डीएसपी नवनीत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कसमाबाद निवासी बबलू मंडल के पास अवैध हथियार हैं सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बबलू मंडल को पकड़ लिया तलाशी के दौरान उसके पास से दो देसी कट्टा और 36 जिंदा कारतूस बरामद किए गए गिरफ्तारी के बाद सुल्तानगंज में डीएसपी नवनीत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस की उन्होंने बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी डीएसपी के मुताबिक, बरामद हथियार और कारतूस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे पुलिस ने मामले से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई जारी है
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार बबलू मंडल से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। प्रेस कांफ्रेंस में हथियारों के स्रोत या किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!