सबौर थाना अंतर्गत लूट कि गई घटना का सफल उदभेदन करते हुए दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

सबौर थाना अंतर्गत लूट कि गई घटना का सफल उदभेदन करते हुए दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार

ऐंकर — भागलपुर
वरीय पुलिस अधीक्षक, के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी / छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक-02.06.2026 को सबौर थाना को गुलशन कुमार पिता-रामवाण मंडल जो लैलख के रहने वाले है ने थाना-सबौर में एक लिखित आवेदन दिया जिसमें यह उल्लेखित किया गया कि अपने ससुराल नाथनगर से मोटरसाइकिल से अपने घर लैलख जा रहे थे। इसी दौरान राजपुर बहियार के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा लूट कि धटना कि गई है।इस संबंध में सबौर थाना कांड सं0-190/26 दिनांक-02.06.2026 सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कि गई। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर के निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, विधि-व्यवस्था भागलपुर एवं सबौर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।उक्त गठित टीम के द्वारा लिखित आवेदन में दी गई सुचना, सी०सी०टी०वी० फुटेज तथा तकनिकी सूचना के आधार पर 01. अमन कुमार पिता-भोला यादव एवम् विनोद पासवान पिता-शशि शेखर दोनो को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा लूट कि गई चाँदी का चैन के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया

बाइट — शैलेंद्र कुमार सिंह सिटी एस पी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!