एकचारी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक अपराधी गिरफ्तार,एक देसी कट्टा, 25 जिंदा कारतूस और 4 खोखा बरामद

एकचारी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक अपराधी गिरफ्तार,एक देसी कट्टा, 25 जिंदा कारतूस और 4 खोखा बरामद

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है एकचारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर एक अपराधी को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 6 जून 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध हथियार, शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एकचारी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।छापेमारी के दौरान पुलिस ने कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र निवासी चंद्रेश मंडल उर्फ शंकर मंडल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, 25 जिंदा कारतूस और 4 खोखा बरामद किए गए।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया गया है तथा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह किस आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था और उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं

बाइट — सू श्री गरिमा SDPO पिरपौती भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!