मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जदयू ने किया भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जदयू ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के भागलपुर दिनांक 31/05/2026 को आगमन पर जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में भागलपुर हवाई अड्डा पर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा पुष्पगुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद अजय मंडल, विधान पार्षद विजय कुमार सिंह, विधायक शुभानंद मुकेश, विधायक ललित नारायण मंडल, पूर्व सांसद कहकशां परवीन तथा पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सांसद अजय मंडल ने कहा कि भागलपुर की धरती पर उनका आगमन क्षेत्र के विकास, जनकल्याण एवं संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विधान पार्षद विजय कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है।
विधायक ललित नारायण मंडल ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य प्रभावी ढंग से किया जा रहा है।
विधायक शुभानन्द मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा भागलपुर सहित पूरे अंग क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।
पूर्व सांसद कहकशां परवीन ने कहा कि बिहार के लोकप्रिय नेता श्री नीतीश कुमार जी द्वारा शुरू किए गए विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी कार्यों को माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों एवं कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री के स्वागत में कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की एकजुटता और मुख्यमंत्री के प्रति सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
सुड्डू साईं, विभूति गोस्वामी, विनय सिंह,संजय राम, सोनी कुमारी ,रोजी रानी , शैलेन्द्र तोमर,जीत राणा ,शेखर पांडे, महादेव मंडल ,दिवाकर सिन्हा,बिपीन बिहारी सिंह,सकलदेव मंडल ,चन्द्रशेखर मिश्र ,बीनू बिहारी, विजय मंडल, ब्रजकिशोर सिंह,मेराजुद्दीन,राजीव सिन्हा,मृत्युंजय कुशवाहा,अमन कुमार, सिकंदर जमाल, शबाना दाऊद, यास्मीन अंसारी, मु हासिब ,ब्रजेश सिंह, अंकित कुमार,संजय कुशवाहा, सीपू मंडल,विनय कुमार,दीपक खेतान, मनीष कुमार,सदानंद कुमार,किशोर कुमार, विकास कुमार,राजेश सिंह, अनुज सिंह, अशोक सिंह ,संजय कुशवाहा, अमरिंदर सिंह सभी गणमान्य के साथ साथ सभी कार्यकर्तगण काफी तादाद में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!