रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” शासन और प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है : ओम प्रकाश
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” 134 वें एपिसोड को लेकर भाजपा नेता ओमप्रकाश उपाध्याय ने रविवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल है,जो नियमित रूप से देश की जनता से सीधा संवाद करते है। जो आम नागरिकों के बीच एक अनूठा सेतु बन चुका है। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है,बल्कि देश की प्रतिभाओं,नवाचारों और सामाजिक प्रयासों को सामने लाने का माध्यम है। “मन की बात” कार्यक्रम शासन और प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है, प्रधानमंत्री ने इसे एक नियमित एवं व्यापक जन संवाद का स्वरूप दिया है। इससे समाज में सकारात्मक सोच का बढ़ावा मिलता है।
