भागलपुर गोराडीह प्रखंड के काशील स्थित नवस्थापित राजकीय महाविद्यालय (उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गरिमामई उपस्थिति रही।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
भागलपुर के गोराडीह इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जदयू नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि यह भागलपुर के लिए गर्व का विषय है कि यहां से 211 डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन की शुरुआत हुई है।
कहलगांव के विधायक शुभानंद मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कहलगांव से शान्ति बाबा धाम तक रोपवे परियोजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा क्षेत्र के विकास और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देगी।
विधान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मुंगेर से पीरपैंती तक गंगा मरीन ड्राइव के निर्माण की घोषणा भागलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए ऐतिहासिक पहल है।
इस अवसर पर जदयू के सुड्डू साईं, संजीव कुमार, सोनी कुमारी, महादेव मंडल, पप्पू मंडल,विभूति गोस्वामी, शेखर पांडे,प्रदीप कुशवाहा, विनय सिंह, चन्द्रशेखर मिश्र,बिपीन बिहारी सिंह, शैलेन्द्र तोमर,विजय मंडल, सरोज चौधरी,अनुज सिंह, नंदन राय, बीनू बिहारी, शबाना दाऊद,शालिनी साह, अमरेंद्र सिंह, सिकंदर जमाल,अशोक सिन्हा ,रोजी रानी, रविशंकर सिन्हा,सुधांशु शेखर,गोलू मंडल , किशोर कुमार, राजीव सिन्हा,सदानंद कुमार, मो हासिब, शाबान खान,दीपक सिंह,विनय कुमार, ब्रजेश सिंह, अंकित कुमार,अमन कुमार, उमा मोदी,पप्पू सिंह, चन्दन कुशवाहा, बिनोद कुमार, संदीप कुमार, विकास कुमार, दुर्गेश शाह, यासमीन अंसारी, मु मुमताज,ओमप्रकाश भ्रमर, राजेंद्र मंडल ,कैलाश मंडल ,छोटेलाल सिंह ,छोटन मंडल, नरेश मंडल ,उमाशंकर रजक, राकेश सिंह , बिहारी तांती ,राजकुमार सिंह , चंद्रशेखर आजाद, मिथिलेश सिंह ,आशुतोष मालदार, राजेश सिंह के साथ-साथ कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
